The Marathon






आजकल  12वी क्लास के रिजल्ट्स आ रहे हैं । 95 % स्कोर करने वाले बच्चों के माता-पिता बड़े गर्व से उनका नाम और फोटो डाल रहे हैं । बहुत से मित्रों ने बोर्ड परीक्षा में अपने बच्चों को मिले गौरवशाली अंक साझा किए हैं । भला अपनी संतान की उल्लेखनीय सफलता पर किस माता-पिता को गर्व नहीं होगा ?  ऐसे सभी सफल बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत बहुत बधाई ।

लेकिन उनका क्या जिन बच्चों ने 54% स्कोर किया ? क्या उनके माँ-बाप के पास गर्व करने के लिए कुछ नहीं है ? जो बच्चे उतने अधिक अंक नहीं ला सके, वे अक्सर निराश और हताश महसूस करते हैं कि अपने माता - पिता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके।  उन्हें तरह तरह के तानों और सुझावों का भी सामना करना पड़ता है । मेरी यह पोस्ट उन्ही बच्चों के माता-पिता के लिए है ।

पहले एक छोटी सी कहानी सुनिए । 1987 में इटली के रोम नगर में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता थी जिसमे 1500 मी की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व कश्मीरा सिंह  कर रहे थे । इस दौड़ में ट्रैक के कुल पौने चार चक्कर लगाने होते हैं । यानी पहले राउंड में कुल 300 मीटर और बाकी 3 राउंड में कुल 1200 मीटर । दौड़ शुरू हुई, और कश्मीरा सिंह ने दौड़ शुरू होते ही बहुत तेज़ भागकर बढ़त बना ली । ट्रैक पे लगभग 40 से ज़्यादा धावक दौड़ रहे थे, जिनमे कश्मीरा सिंह सबसे आगे थे । कमेंटेटर ने बताया कि भारत का धावक सबसे आगे चल रहा है ।

जी जान लगाकर भागते रहे और 3 राउंड तक कश्मीरा सिंह सबसे आगे चले, पर कमेंटेटर उनकी इस दौड़ से कतई प्रभावित नहीं था । वो पीछे चल रहे किन्ही दो अन्य धावकों पे निगाह रखे हुए था ।

बहरहाल चौथा और आखिरी राउंड शुरू हुआ । कश्मीरा सिंह धीमे पड़ने लगे, और एक धावक बढ़ के कश्मीरा सिंह से आगे आ गया । उसके बाद दूसरा, और धीरे - धीरे सभी धावक उनसे आगे निकल गए । उस रेस में कश्मीरा सिंह शायद 40 में से 38वे स्थान पे रहे ।

इस कहानी में हमारे लिए एक बहुत ज़रूरी सबक है । ज़िन्दगी की दौड़ में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले राउंड में आगे हैं कि नहीं । हार जीत का फैसला इससे होता है की  फिनिशिंग लाइन पे सबसे पहले कौन पहुंचा । उस दौड़ में सोमालिया का धावक फिनिशिंग लाइन पे सबसे पहले पहुंचा और उसने स्वर्ण पदक जीता । इसी कारण इतिहास में नाम उस विजेता का नाम का दर्ज है न कि कश्मीरा सिंह का ।

अभी तो इन बच्चों की ज़िन्दगी की मैराथन दौड़ का बमुश्किल पहला राउंड पूरा हुआ है । फिनिशिंग लाइन पे न जाने कौन पहुंचेगा सबसे पहले । शुरू में बहुत तेज़ दौड़ने वाले ज़रूरी नहीं कि इसी दमखम से लगे रहे । सबसे आगे वो आएगा जो धैर्य पूर्वक लगा रहेगा । जो बिना हार माने दौड़ता रहेगा । वो जिसकी निगाह लक्ष्य पे रहेगी ।

और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि हर बाज़ी को जीतना ज़रूरी भी नहीं । असली मज़ा तो दौड़ पूरी करने में भी है । अपने आस पास देखिये और आपको ऐसे बहुत उदाहरण मिल जायेंगे कि ज़िन्दगी में 54 % पाने वाले भी अपनी मेहनत और लगन से अंततः सफलता प्राप्त करते हैं ।

चायनीज बम्बू को सदा याद रखना, सबसे देरी से उगता है पर उगते ही सात हफ्ते में चालीस फुट का हो जाता है ।

इसलिये अपने बच्चों को प्रेरणा दे कि रुको मत, दौड़ते रहो, सफलता अवश्य मिलेगी । और कभी भी अपने बच्चो की तुलना किसी और से न करे, क्योकि हर एक बच्चा अपने आप में आदित्य है, अदभुत है, विशेष है।


Laughter is the Best Medicine


Here are a few one-liner jokes, in an attempt to get a smile from you:


Smile, it makes people wonder what you are thinking.

Life is unsure; always eat your dessert first.

It's not hard to meet expenses, they are everywhere.

Someday is not a day of the week

Whenever I find the key to success, someone changes the lock.

The road to success.. Is always under construction.
 
If you can't convince them, confuse them.


The light at the end of the tunnel may be an incoming train.

If you keep your feet firmly on the ground, you'll have trouble putting on your pants.

The trouble with being punctual is that no one is there to appreciate it.

I say no to alcohol, but it just doesn't listen.


In order to get a Loan, you first need to prove that you don't need it.


Alcohol doesn't solve any problems, but if you think again, neither does Milk.

A friend in need is a pest indeed.

Marriage is one of the chief causes of divorce.

Work is fine if it doesn't take up too much of your time.

When everything comes in your way you're in the wrong lane.


Everyone has a photographic memory, some just don't have film.


In a country of free speech, why are there phone bills?

If you cannot change your mind, are you sure you have one? 

It's not the fall that kills you. It's the sudden stop at the end.


Cunino's Law of Burnt Fingers - Hot glass looks same as cold glass.